नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ।

बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर और 20 शेयर लाल निशान पर थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर थे।

बता दें कि गुरुवार सुबह बीएसई सेंसेक्स ने 78,771.64 का नया रिकॉर्ड हाई बनाया। जबकि कल यानी बुधवार को सेंसेक्स ने 78,759.40 का उच्चतम स्तर छू लिया था। गुरुवार सुबह बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरो में से 12 में उछाल देखने को मिला। जबकि 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। अल्ट्राटेक सीमेंट अपनी बड़ी सीमेंट डील के साथ ही शेयर बाजार में टॉप गेनर बन गई। इसके बाद जेएसडबल्यू स्टील के शेयर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *